Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसीआरपीएफ जवान को साथियों ने दी अंतिम विदाई

सीआरपीएफ जवान को साथियों ने दी अंतिम विदाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर उमरी गाँव निवासी मृतक सुबेदार सुनील कुमार यादव को वाराणसी से लेकर घर पहुंचे साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तिरंगे में लिपटे सुनील के शव को साथियों ने कंधा देकर वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट ले गए। रात 3 बजे वहाँ भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम रूप से विदा किया। उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार यादव सीआरपीएफ में नायब सूबेदार पद पर कश्मीर के नीमच में तैनात थे। वे 16 दिसंबर को छुट्टी लेकर पैतृक गांव गोपपुर आये हुए थे। वृहस्पतिवार की रात अचानक तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें सीएचसी मछलीशहर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को दिन भर शोक प्रकट करने वालों का घर पर तांता लगा रहा। पीएम रिपोर्ट के बाद परिजन शव लेकर घर आ गये जहां वाराणसी से आये सीआरपीएफ के जवानों ने रात 11 बजे तिरंगे में लिपटे उनके शव को सलामी दी। वे साथ ही वाराणसी तक जाकर रात 3 बजे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

Share Now...