Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसिल्ट सफाई का निरीक्षण कर डीएम ने वर्षा से पहले काम निपटाने...

सिल्ट सफाई का निरीक्षण कर डीएम ने वर्षा से पहले काम निपटाने का दिया निर्देश

जौनपुर। रविवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने विसर्जन घाट पर गोमती नदी में सिल्ट सफाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने 21 जून को गोमती नदी के किनारे जमा सिल्ट व गंदगी के सफाई के लिये नए पोकलैंड मशीन का पूजन कर सफाई कार्य का शुभारंभ किया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार को निर्देशित किया कि सिल्ट सफाई के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें, वर्षा से पूर्व यह कार्य अवश्य पूर्ण हो जाना चाहिए। गोमती घाट के किनारे हुए सौंदर्यीकरण के दौरान मलबे का सही से निस्तारण न किए जाने पर कार्यदाई संस्था के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए टीम लगाकर सिल्ट सफाई के कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है तथा त्योहारों पर लोगों द्वारा पूजन अर्चन किया जाता है, इसके दृष्टिगत सिल्ट सफाई अत्यंत आवश्यक है, शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर ईओ नगर पालिका, स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share Now...