Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसिकरारा ब्लॉक परिसर व मीरगंज तालाब में किया बृहद पौधरोपण

सिकरारा ब्लॉक परिसर व मीरगंज तालाब में किया बृहद पौधरोपण

सिकरारा। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिकरारा ब्लॉक परिसर और मीरगंज तालाब के आसपास ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने किया। जिसमें ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर पवन कुमार सिंह प्रजापति और खानापट्टी के प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पौधरोपण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना और हरित भारत की दिशा में योगदान देना है। सिकरारा ब्लॉक परिसर और मीरगंज तालाब के आसपास आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। जिसमें नीम, पीपल, बरगद, आम, अमरूद, और औषधीय पौधे शामिल थे। इन पौधों को न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए चुना गया, बल्कि ये स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल भी हैं, जिससे उनकी दीर्घकालिक देखभाल और विकास सुनिश्चित हो सके। ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने कहा, हमारी मां हमें जीवन देती है, और यह पौधरोपण अभियान हमारी मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन पौधों की देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें और इसे एक सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाएं। सुशील सिंह ने बताया कि ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को इस अभियान से जोड़ा गया ताकि वे पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सकें। उन्होंने कहा हमने बच्चों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि वे प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। बीडीओ पवन कुमार सिंह प्रजापति ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता धीरु सिंह, बीडीसी बीरू सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज, एडीओ पंचायत नवीन यादव, एडीओ आइएसबी कृष्ण कुमार मिश्रा, एडीओ समाजकल्याण ब्रह्मजीत सिंह, सचिव प्रदीपशंकर श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय आदि सक्रिय रहे। पौधरोपण अभियान में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों, और महिला समूहों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पौधरोपण कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सामुदायिक सहभागिता और जागरूकता का भी एक शानदार उदाहरण है।

Share Now...