जौनपुर धारा,सिकरारा। आगामी बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को स्थानीय थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा ने बकरीद पर्व मनाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस पर्व को कुर्बानी के तौर पर मनाया जाता है लेकिन आप लोग कोई ऐसा कार्य न करे जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ जाए,सड़को व सार्वजनिक स्थानों पर कदापि न कुर्बानी दी जाय,उन्होंने कहा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न की जाय।कुर्बानी के पश्चात अवशेष का सही ढंग से डिस्पोजल करे,नहरों नदियों तालाबों में अवशेष पदार्थ कदापि न फेकें। इस मौके पर थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, पीस कमेटी के अध्यक्ष राणाप्रताप यादव, जमाल अहमद, मो.असलम अहमद, अरविंद यादव, सुशील सिंह, अजय मिश्रा सहित तमाम ग्रामप्रधान व कमेटी के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सिकरारा थाने पर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

Previous article
Next article


