Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनसिंगर जुबिन नौटियाल के साथ हादसा

सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ हादसा

  • पसलियों, सिर और माथे में लगी गंभीर चोट

पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटिल्य के साथ एक हादसा हो गया है। उन्हें फौरन मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि वो अपनी बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर गए थे। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनकी कोहनी टूट गई है, पसलियां घायल हो गई हैं। इसके अलावा उनके सिर और माथे पर भी चोट आई है। कहा जा रहा है कि जुबिन के दाहिने हाथ की सर्जरी होगी। डॉक्टरों ने उन्हें अपना दायां हाथ इस्तेमाल करने से भी मना किया है। जुबिन नौटियाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र से म्यूज़िक सीखना शुरू किया। 18 की उम्र तक वो देहरादून के सबसे चर्चित गवैयों में गिने जाने लगे थे। इसके बाद वो फुल टाइम म्यूज़िक करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ वो पंडित छन्नूलाल मिश्रा के अंडर संगीत की ट्रेनिंग भी लेते रहे। 20 11 में जुबिन X Factor नाम के सिंगिंग रियलिटी शो में हिस्सा लिया। जुबिन ने 20 14 में आई फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गाने ‘एक मुलाकात’ से अपने हिंदी फिल्म सिंगिंग करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने ‘ज़िंदगी कुछ तो बता’, ‘द हम्मा सॉन्ग’, ‘बावरा मन’, ‘अंख लड़ जावे’, ‘तुम ही आना’, ‘तुम्हें कितना चाहें और हम’, ‘रातां लंबियां’ और ‘शायद’ जैसे चार्टबस्टर फिल्मी गाने गाए। इसके अलावा जुबिन अब तक 25 से ज्यादा पुराने गानों के रीमिक्स वर्ज़न भी गा चुके हैं। जुबिन नौटियाल पिछले दिनों खालिस्तानी लीडर जय सिंह के चक्कर में सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हुए थे। उनके खिलाफ ArrestJubinNautiyal नाम का ट्रेंड चल निकला था। इसी वजह से जुबिन को गिरफ्तार करने की मांग शुरू हो गई थी। इस बाबत इंडिया टुडे से बात करते हुए जुबिन ने कहा था। जय सिंह पिछले 30  सालों से इंडिया से फरार है। उस पर ड्रग स्मगलिंग और वीडियो पायरेसी के मामले चल रहे हैं। ये भी कहा जाता रहा है कि जय सिंह खालिस्तान समर्थकों को सैन्य सहायता मुहैया करवाता था। इसलिए जैसे ही ये खबर आई कि ज़ुबिन के यूएस कॉन्सर्ट के साथ जय सिंह का नाम जुड़ा है, जनता फायर हो गई। जिस कॉन्सर्ट की चर्चा यहां हो रही है, वो 23 सितंबर को ह्यूस्टन में होना था। इस कॉन्सर्ट के पोस्टर छप चुके थे। इन सभी पोस्टरों पर जय सिंह का नाम और फोन नंबर चस्पा थे। ये पोस्टर्स जय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से भी शेयर किए थे। मगर अब बताया जा रहा है कि ज़ुबिन नौटियाल का ये यूएस टूर कैंसिल कर दिया गया है।

Share Now...