Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसिंगरामऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर

सिंगरामऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव के पास फोरलेन हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित ऑल्टो कार हाईवे से नीचे खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के कोतवाली नवाबगंज निवासी 45 वर्षीय नसीरुद्दीन सिद्दकी के रूप में हुई है। कार में सवार उनके साथी वसीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...