Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeमनोरंजनसालों से इंडस्ट्री में सलमान खान की 'भाभी' ऑडिशन में झेल रहीं...

सालों से इंडस्ट्री में सलमान खान की ‘भाभी’ ऑडिशन में झेल रहीं रिजेक्शन

टैलेंटेड होने के बाद भी अगर एक सीनियर एक्टर ऑडिशन में फेल हो, तो कैसा महसूस होता होगा, इसकी कल्पना की जा सकती है। ऐसा ही कुछ दिग्गज एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के साथ हो रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है। रेणुका ने बताया कि वे इन दिनों अक्सर ऑडिशन में रिजेक्ट होती हैं। एक्ट्रेस का दर्द भी छलका, उन्होंने कहा कि वे अपने रिजेक्ट होने के प्रोसेस को समझ नहीं पा रहीं।

रेणुका ने बताया वो रिजेक्शन को गंभीरता से नहीं लेती हैं। एक इंटरव्यू में रिजेक्शन पर बोलते हुए रेणुका ने कहा ऑडिशन के बाद रिजेक्ट होना बहुत बार हुआ है। मैं अपने डायरेक्टर से अपने कैरेक्टर को समझना चाहती हूं। लेकिन इन दिनों कास्टिंग डायरेक्टर्स के असिस्टेंट ये काम करते हैं। मैं इस प्रोसेस को नहीं समझती हूं। इसलिए मैं इन ऑडिशंस को क्रैक नहीं कर पाती। मुझे लगता है इन ऑडिशंस में मैं अपना १०० फीसदी नहीं दे पाती हूं। लेकिन मैं इन रिजेक्शंस को सीरियसली भी नहीं लेती हूं। ना ही मैं ऐसा सोचती हूं कि मैं बुरी एक्टर हूं। मैं भी एक डायरेक्टर हूं और अलग-अलग एक्टर्स को खोजती हूं। मुझे पता है ये एक्टिंग के बारे में नहीं है। सिर्फ इतना है कि एक्टर अपने कैरेक्टर के करीब नहीं जा पाया। रेणुका शहाणे के करियर की बात करें तो वे कई हिट फिल्मों और शोज का हिस्सा रही हैं। रेणुका की हालिया रिलीज मूवी गोविंदा नाम मेरा है। फिल्म में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रेणुका का अहम रोल है। उनके कॉमिक रोल की तारीफ हो रही है। रेणुका सालों से शोबिज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। रेणुका की एक्टिंग जर्नी १९८८ में शुरू हुई थी। वे फिल्म तमाचा में दिखी थीं। इसके बाद रेणुका डायेरक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म हम आपके हैं कौन में दिखी थीं। इस मूवी से रेणुका को फेम मिला था। वे फिल्म में सलमान खान की भाभी के रोल में दिखी थीं। रेणुका डायरेक्शन में भी कदम रख चुकी हैं। उनके डायरेक्शन में बनी मूवी त्रिभंगा को काफी पसंद किया गया था। ये मूवी २०२१ में आई थी. इसे रेणुका शहाणे ने लिखा भी था. फैंस रेणुका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के इंतजार में रहते हैं।

Share Now...