Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसारनाथ मन्दिर में लगी श्रद्घालुओं की कतार

सारनाथ मन्दिर में लगी श्रद्घालुओं की कतार

जौनपुर। बक्शा स्थित ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मेले में लगातार गश्त कर रहे हैं। मंदिर की पुजारिन और संरक्षिका माला शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन-पूजा कर रहे हैं। मेले को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

Share Now...