Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू

वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...

E-Paper 20-07-2025

E-Paper 19-07-2025

Homeउत्तर प्रदेशसामाजिक न्याय की विरोधी है भाजपा : अखिलेश यादव

सामाजिक न्याय की विरोधी है भाजपा : अखिलेश यादव

गोरखपुर(पीएमए) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज गोरखपुर के सहजनवा के भीटी में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली में मुख्य अतिथि थे। महारैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से नाई समाज के हजारों लोग शामिल हुए। महारैली को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नाई समाज के लोग हमारे भाई हैं। हम इस समाज के लोगों का सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे और पार्टी हर कदम पर मदद के लिए तैयार रहेगी। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों और डॉ0 राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही है।श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। समाज में नफरत फैलाती है। आपस में लड़ाती है। भाजपा ने समाज में खाईं पैदा किया है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। वह लगातार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। भाजपा सरकार में जिस तरह का भेदभाव हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस तरह के सम्मेलन से बहुजन समाज जागरूक होगा। सभी लोग एक साथ आयेंगे और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने का काम करेंगे।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। सबका सम्मान करती है। समाजवादी पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती रही है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान देना चाहती है। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास ठप्प कर दिया। बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। आज उत्तर प्रदेश में जो भी बिजली मिल रही है। वह समाजवादी सरकार के समय में बनाए गये पावर प्लांटो से मिल रही है।श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की सभी 80 सीटों पर तैयारी है। हम गठबंधन के सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे। समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर तैयारी इसलिए भी कर रही है क्योंकि सीटें गठबंधन दल के पास जायेंगी तो हम तभी मदद कर पाएंगे जब समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत रहेगा और बूथ स्तर पर तैयारी रहेगी। यदि तैयारी नहीं रहेगी तो हम गठबंधन के प्रत्याशियों की मदद कैसे करेंगे?श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को निराश किया है। किसानों, नौजवानों और समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं की। नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं दिया। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। जनता भाजपा से नाराज है। घोसी विधानसभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा को भारी मतों से हराया है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ी हार मिलेगी।श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चला रही है। 90 किमी. का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने में 6 हजार करोड़ रू0 लगा दिये। सड़कों के गड्ढ़ामुक्त योजना हजारों करोड़ रूपये की लूट हो गई। प्रदेश की सड़के गड्ढ़ामुक्त नहीं हुई। सांड़ सड़कों पर घूम रहे हैं। सांड़ों के टकराने से प्रदेश में अब सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। भाजपा सरकार की हर योजना में लूट और भ्रष्टाचार है।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का झूठा दावा करते हैं। वे जब-जब जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं तब-तब प्रदेश में बड़ी घटनायें होती है। प्रदेश में महिलाओं बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं लगतार बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया, जहां गरीबों का इलाज हो सके।

Share Now...