जौनपुर धारा,जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गुरुवार की रात दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा रामगंज गांव निवासी अर्चना यादव पुत्री तुलसीराम यादव पुलिस को प्रार्थना पत्र दी। आरोप लगायी कि 2वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के सुशील कुमार पुत्र छोटे लाल यादव के साथ हुई थी। पिता ने क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। उसके बाद भी ससुराल के लोग दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते है। आरोप लगाया कि 27मई को पति सुशील कुमार, सास उर्मिला देवी, जेठानी मुन्नी देवी सहित ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दुर्घटना में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में गम्भीररूप से घायल 55वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी।
केराकत क्षेत्र के भोगीपट्टी गांव निवासी धंजू कुमार बाइक से जौनपुर से घर वापस जा रहे थे। बाजार में सामने से आ रही बाइक सवार से धक्का लग गया। धंजू गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लोग जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया था। गुरुवार की शाम उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
इंजीनियरिंग के प्रवक्ता अमरेंद्र सिंह की माता का निधन
जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ.अमरेंद्र कुमार सिंह के माता समाजसेविका कान्ती सिंह 85वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। यह हुसैनाबाद निवासी स्वर्गीय घनश्याम सिंह की पत्नी थी, उनके निधन की खबर लगते ही पूर्वाचल विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मचारी अधिकारी शोकसभा में शामिल होकर मृतक कान्ती सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद विश्वविद्यालय बंद कर दिया गया। बता दें समाजसेवी कांति सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्य एवं समाज सेवा में जुड़ी रही।
गोमती नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत
जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बाद गोमती नदी में नहाने गए 10वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। उक्त गांव निवासी रामबृज का 10वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ चौहान पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ दिन में करीब दो बजे गोमती नदी में नहाने गया था। नहाते समय सिद्धार्थ गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाया तो पहुँचे ग्रामीणों ने नदी में उतर सिद्धार्थ को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया।
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने में कार ने बाइक को मारी टक्कर
जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर बाईपास पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9बजे हुई एक दुर्घटना में पैदल सड़क पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके फलस्वरूप बाइक चला रहा व्यक्ति घायल हो गया।
बिथार गांव निवासी निखिल यादव अपनी बाइक से किसी कार्यवश आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। आजमगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार करने जिवली मोड पर पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में कार को दूसरी तरफ मोड़ दिया जिसके फल स्वरुप निखिल की बाइक कार से टकरा गई। घटना में निखिल का पैर टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के पश्चात कार में सवार लोग मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
दवा लेने जा रहे सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत
जौनपुर धारा,सरायख्वाजा। थाना क्षेत्र की जंगीपुर खुर्द गांव की एक सफाई कर्मी की शुक्रवार सुबह करीब 5बजे जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग के समीप अज्ञात पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र जंगीपुर खुर्द गांव के निवासी तेज बहादुर गौतम (40) पेशे से सफाई कर्मी है। शुक्रवार सुबह हुआ अपनी 38वर्षीय पत्नी रेश्मा को मोटरसाइकिल से दवा दिलाने के लिए सुबह करीब 5:00निकला हुआ था लेकिन करीब 7 बजे परिजनों को सूचना मिली कि जफराबाद थाना क्षेत्र के जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग के समीप अज्ञात पिकअप की टक्कर से 40 वर्षीय तेज बहादुर की मौत हो गई और 38वर्षीय पत्नी रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर रेशमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और तेज बहादुर के शव की पोस्टमार्टम के लिए जाफराबाद थाने पर तहरीर दे दी। सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जफराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।



