जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार बाजार स्थित रामेष्ट एमबी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। जहां विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्यरूप से वर्तमान समय में सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव कि एक झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें यह दर्शाया गया कि वर्तमान युग में सोशल मीडिया के चपेट में पड़कर किस प्रकार लोग अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है, इसी प्रकार के कई प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुति किए गए। जिसकी उपस्थिति लोगों ने सराहा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (न्यायाधीश) पूर्व सीबीआई एमपीएमले, मिनिस्टर उ.प्र.पवन तिवारी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जहां संविधान मौन हो जाता है, वही से शिक्षा और शिक्षक का कार्य प्रारम्भ हो जाता है, वहीं देश का मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए हम सभी को शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम को श्यामशंकर मिश्र अधिवक्ता हाईकोर्ट ने संबोधित किया। रामश्रृगार शुक्ल पूर्व प्रधानाचार्य ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के चरित्र निर्माण पर संतोष व्यक्त किया। तहसील अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, ब्लांक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी ने विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वित्तविहीन प्रबंधक संघ प्रवक्ता में डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी, डॉ.प्रमोद के.सिंह भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रबंधक एम.पी.पटेल, रामशिरोमणि सिंह, दुर्गेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुशील मिश्र, डॉ.विमल पाल, विनय शर्मा, विवेक मौर्य, राजकुमार पटेल, प्रधानाचार्य श्रीकांत मिश्र, अजीत मिश्र, बृजनाथ उपाध्याय, मोहित शुक्ला आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव
