Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एनएसएस शिविर का हुआ समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एनएसएस शिविर का हुआ समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन किया गया। सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान के साथ-साथ गांव में जल संचय, दहेज प्रथा, मौसमी बीमारियों से बचने की जागरूकता फैलाई और लोगों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। इसके साथ ही स्वरोजगार सृजन के भी तरीके बताएं। वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्ष बचाने के लिए भी नसीहत दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ स्वतंत्र कुमार ने सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर व जागरूकता अभियान का समापन किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सरोज, डा.लालचंद, सरवन कुमार मौजूद रहे।

Share Now...