Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसांसद बनने की क्षमता रखते हैं शिशु मंदिर के छात्र : प्रो....

सांसद बनने की क्षमता रखते हैं शिशु मंदिर के छात्र : प्रो. त्रिपाठी

  • सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव व नव संवत्सर स्वागत समारोह

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसी संस्था है जहां के पढ़े हुए छात्र संस्कारी तो होते ही हैं साथ ही साथ सांसद तक बनने की क्षमता भी रखते हैं। उक्त बाते रविवार की शाम सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव तथा नव संवत्सर स्वागत समारोह में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि आरएन त्रिपाठी तथा सरस्वती शिशु मंदिर समिति के जिला मंत्री रमाशंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिव प्रकाश यादव उप जिलाधिकारी शामली मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए लोगों का तिलक लगाकर तथा बैज लगाकर स्वागताध्यक्ष रिंव्ाâू सोनकर ने स्वागत किया। विद्यालय की नंदिनी सिंह तथा रिया यादव ने साथियों सहित स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अनन्या राय तथा साथियों द्वारा प्रस्तुत नवदुर्गा नृत्य तथा महिषासुर वध कार्यक्रम देख मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। अन्य कार्यक्रमों में भगत सिंह, परशुराम का पितृ प्रेम, प्रहसन, कालबेलिया नृत्य तथा जल संरक्षण पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मयंक ने किया। आगंतुकों का परिचय प्रधानाचार्य कमलेश ने करवाया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, विष्णु दत्त त्रिपाठी, रिचा त्रिपाठी, रिया, रश्मि, हिमांशी राय, प्रवीण सिंह बबलू, प्रतीक्षा राय सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक उमेश सिंह ने कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...