Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसांसद ने प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

सांसद ने प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सांसद मछलीशहर बी.पी.सरोज द्वारा कृषि विभाग के परिसर में स्थित पीएमजीएसवाई के केन्द्रीय प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए प्रयोगशाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा प्रयोगशाला प्रांगण में ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में पीएमजीएसवाई-३ के अन्तर्गत निर्मित २४ मार्गो जिसकी लम्बाई १५१.५७० किमी है का लोकार्पण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सांसद के साथ आये हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ साथ पी०एम०जी०एस०वाई० के अधिशासी अभियंता डी०के० शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव एवं पी०एम०जी०एस०वाई० के सहायक अभियंता अनिरूद्ध कुमार यादव, अवर अभियंतागण व कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

Share Now...