सिकरारा। विकास खण्ड सिकरारा के ग्राम पंचायत सिकंदरा में सचिव विनय कुमार शुक्ल के साथ सहायक विकास अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने विभिन्न शिकायतों के निस्तारण एवं विकास कार्यों के सत्यापन हेतु व्यापक भ्रमण किया। सहायक विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों के प्रांतीय व जनपदीय नेतृत्व के आह्वान पर उनके समर्थन में साइकिल से ही पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। पंचायत सचिव के साथ एडीओ आईएसबी ने साइकिल चलाते हुए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान नाली निर्माण, खड़ंजा, हैंडपंप मरम्मत, स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया गया तथा योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा कर सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सहायक विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत से कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की गई। भ्रमण के उपरांत सचिव और एडीओ दोनों साइकिल से ही ब्लॉक मुख्यालय लौटे। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सचिवों को मात्र 200 रुपये वाहन भत्ता प्रदान किए जाने के कारण अधिकांश सचिव ग्राम पंचायत और ब्लॉक मुख्यालय के बीच का आवागमन साइकिल से ही करने को विवश हैं। सचिवों ने इस दौरान सरकार की विसंगतिपूर्ण नीतियों, असुविधाजनक कार्य दशाओं, विशेष रूप से फेस रीडिंग तकनीकी से ऑनलाइन उपस्थिति व अन्य विभागों के कार्यों में सचिवों को रात दिन नियोजितकरने आदि व्यवस्था के विरोध स्वरूप काली पट्टी बाँधकर विरोध जताया तत्पश्चात अल्प वाहन भत्ता के कारण साइकिल यात्रा को ही अपने आवागमन के लिए प्रयोग कर रहे हैं। यदि सरकार द्वारा विसंगतियों के समाधान हेतु कर्मचारियों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो नेतृत्व के आह्वान पर शान्तिपूर्ण आंदोलन हेतु आगे भी तैयार रहेंगे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
सहायक विकास अधिकारी ने सचिव संग किया ग्राम पंचायत का निरीक्षण



