Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरससुराल आये दामाद को उचक्के ने ठगा

ससुराल आये दामाद को उचक्के ने ठगा

  • मोबाइल समेत बाइक लेकर हुआ फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित भटहर गाँव मे मोबाइल चार्ज करने के बहाने उचक्का मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गया। भुक्तभेगी ने पुलिस को सूचना दे दी है। भटहर गाँव निवासी राधेश्याम सेठ का दामाद महेश माहेश्वरी गुजरात से ससुराल आया था। वह अपने ससुर की बाइक प्लेटिना लेकर शनिवार को पहलवान बीर बाबा धाम गोधना दर्शन करने गया था। एक व्यक्ति खुद को भटहर का बताते हुए उन्हें झांसे में ले लिया। प्रसाद लाकर ब्रह्म बाबा को चढ़ाने के लिए बाइक व चार्जिंग के लिए महेश की मोबाइल ले लिया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो महेश उसे खोजने लगे। उनकी समझ में आ गया कि उसका मोबाइल व बाइक लेकर जाने वाला वापस नहीं आएगा। इसकी सूचना उसने अपने ससुर राधेश्याम सेठ को दी तो उनका साला राहुल थाने पहुंच कर पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। इस संबंध में एसओ बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Share Now...