Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग

जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा...
Homeअपना जौनपुरसशक्त महिलाएं ही सशक्त समाज की आधारशिला : डॉ. चित्रलेखा सिंह

सशक्त महिलाएं ही सशक्त समाज की आधारशिला : डॉ. चित्रलेखा सिंह

जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (सत्र 2025-26) के अंतर्गत द्वितीय एकदिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी तथा स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और लक्ष्य गान प्रस्तुत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सिंह ने स्वयंसेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चित्रलेखा सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सशक्त महिलाएं ही सशक्त समाज की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया तभी वास्तविक प्रगति कर पाएगी जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और उन्हें समान अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिला दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए, जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में अनूप कुमार सिंह ने भी स्वयंसेविकाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share Now...