Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसर्किल लेखपाल के अनुपस्थिति पर सीआरओ ने व्यक्त की नाराजगी

सर्किल लेखपाल के अनुपस्थिति पर सीआरओ ने व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देशन में तहसील मछलीशहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर पालिका एवं विकास विभागों से संबंधित प्राप्त हुईं। मुख्य राजस्व अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपराह्न एक बजे तक लेखपाल सर्किल कोड़ाऊ राजपति सरोज की अनुपस्थिति पाई गई। उक्त लेखपाल से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की गई। उसके द्वारा बताया गया कि वह फार्मर रजिस्ट्री के कार्य कर रहा है जांच करने पर पता चला कि उक्त लेखपाल ने न तो तहसील में उपस्थिति दर्ज की थी और न ही फार्मर रजिस्ट्री का कोई कार्य किया था। इस गंभीर लापरवाही एवं शासनादेशों की अवहेलना को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट ने संबंधित लेखपाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी मछलीशहर को निर्देशित किया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने इस अवसर पर सभी राजस्व निरीक्षकों के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षकों द्वारा अपने अधीनस्थ लेखपालों पर अपेक्षित नियंत्रण नहीं रखा जा रहा है और न ही उनके कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकांश राजस्व निरीक्षक यह बताने में असमर्थ रहे कि उनके क्षेत्र में प्रत्येक लेखपाल द्वारा प्रतिदिन कितनी फार्मर रजिस्ट्री की प्रविष्टियाँ की जा रही हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते उन्होने तहसीलदार मछलीशहर को निर्देशित किया कि सभी राजस्व निरीक्षकों को सचेत किया जाए तथा प्रतिदिन सायं 6बजे तक फार्मर रजिस्ट्री कार्य की दैनिक समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Share Now...