Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसरे बाजार माशूका ने प्रेमी को पीटा

सरे बाजार माशूका ने प्रेमी को पीटा

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में मंगलवार को एक युवक को दूसरी लड़की के साथ देख उसकी माशूका ने चप्पल से पीट दिया। यह देख बाजार के लोग भौंचक रह गए। उक्त बाजार से कल्यानपुर गांव जाने वाली सड़क पर एक युवक एक लड़की से बातचीत कर रहा था। सूत्रों की माने तो इसकी जानकारी किसी लड़की ने ही युवक की प्रेमिका को दे दिया। प्रेमिका दस मिनट के भीतर ऑटोरिक्शा से उक्त बाजार में पहुंच गई। बाजार में पहुंचने पर उसे एक लड़की ने इशारा करके युवक को दिखा दिया। प्रेमिका तत्काल मौके पर पहुंच गयी और युवक को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद जो लड़की युवक से बात कर रही थी उसने भी उसको झूठा कहकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। बहुत देर तक ड्रामा चलता रहा। उसके बाद धीरे धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती देख वे तीनों वहां खिसक गये।

Share Now...