Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरपतहां-समोधपुर मार्ग तिराहे पर बना जानलेवा गड्ढा दे रहा मौत को दावत

सरपतहां-समोधपुर मार्ग तिराहे पर बना जानलेवा गड्ढा दे रहा मौत को दावत

जौनपुर धारा, जौनपुर। वर्तमान सरकार गड्ढा मुक्त सड़क के निर्माण के लिए चाहे जितने भी राग अलाप ले, पर शायद उसका असर जिम्मेदारानों के ऊपर बिल्कुल भी दिखाई नहीं पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा सरपतहां – समोधपुर मार्ग स्थित तिराहे का है। तिराहे पर बना भयंकर जानलेवा गड्ढा इन दिनों राहगीरों के लिए मौत का पर्याय बना हुआ है। क्षेत्र के तमाम शिक्षण संस्थानों से लेकर अन्य जगहों तक जाने के लिए उक्त तिराहा राहगीरों के जान लिए खतरा बना हुआ है। आए दिन उक्त गड्ढे में लोग गिरते हुए मौत का सामना करते दिखाई पड़ते हैं। बता दें कि सरपतहा मोड़ पट्टीनरेन्द्रपुर मार्ग पर मोड़ से पांच सौ मीटर दूरी पर समोधपुर के लिए निकले सम्पर्क मार्ग से बना तिराहा इन दिनों जिम्मेदारानों की उदासीनता के चलते भयंकर गड्ढे का रूप धारण कर चुका है। ऊपर से बारिश के मौसम में पानी से भरा वह गड्ढा अनजान लोगों के साथ ही अन्य राहगीरों के लिए मौत का पर्याय बना हुआ है, आए दिन उस गड्ढे का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से ग्रामीण इलाके में स्थापित विख्यात शिक्षण संस्थानों में शिक्षण संकुल समोधपुर और ऊंचगाव स्थित एसवीडी गुरूकुल महाविद्यालय के हजारों छात्र छात्राएं, अभिभावकों समेत अन्य राहगीरों का आवागमन होता रहता है। छात्र छात्राओं, शिक्षण कर्मियों, दर्शनार्थियों और अन्य राहगीरों के आवागमन के कारण उक्त मार्ग क्षेत्र का व्यस्ततम मार्ग माना जाता है परन्तु उक्त गड्ढे को देखने के बाद यह पता लगता है कि जिम्मेदारानों को शायद किसी बड़े हादसे का इन्तजार है। लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग के तिराहे की सुधि यदि जिम्मेदारानों ने नहीं ली तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Share Now...