जौनपुर। मनरेगा बचाओ मार्च के मुद्दे पर पुलिस प्रशासन द्वारा 11जनवरी से लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सत्ता पक्ष के इशारे पर असंवैधानिक तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। 11 जनवरी को वाराणसी में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम मार्चÓ के तहत शांतिपूर्ण मार्च दौरान पुलिस ने एनएसयूआई के छात्र कार्यकर्ताओं पर बर्बर पूर्वक लाठीचार्ज किया। तभी से पुलिस प्रशासन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सत्ता पक्ष के इशारे पर रात में घरों पर पुलिस भेजकर कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया जा रहा है। उक्त बातें यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने कहा। उन्होने कहा कि आदिल, सत्या त्रिपाठी, साद खान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को 11जनवरी से लगातार निशाना बनाया जा रहा है। घर पर बार-बार पुलिस भेजी जा रही है, और कल को पूरा दिन थाने पर बिना किसी वैध कारण के बैठाए रखा गया। देर शाम को फॉर्म 34 भरकर छोड़ा गया, लेकिन रात होते ही फिर घर पर पुलिस भेजकर पुन: इन्हें और अन्य पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया गया। पूछने पर कोई कारण नहीं बताया जाता। योगी-मोदी सरकार यूथ की आवाज से इतनी घबराई हुई है कि शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों को किया जा रहा परेशान



