Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकारी हैंड पम्प का पानी पीने से रोक रहे मनबढ़

सरकारी हैंड पम्प का पानी पीने से रोक रहे मनबढ़

जौनपुर धारा,केराकत। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीरमपुर गांव में मनबढ़ सरकारी हैंड पंप से पानी पीने से रोक रहे हैं। पीड़ित ने शासन-प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर उक्त सरकारी हैंडपंप से पानी दिलाने की मांग की है। गांव के दयाशंकर पाठक ने उप जिलाधिकारी सुनील कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पड़ोस में सरकारी हैंडपंप लगा है। दस दिन पूर्व उनका हैंड पम्प खराब हो गया तो वह पड़ोस लगे हैंड पम्प का पानी लेने चले गए। पड़ोसी ने यह कहते हुए पानी लेने से मना कर दिया कि उनके हैंडपंप बिगड़ गया है। जिस पर दया शंकर ने कहा कि वह हैंडपम्प बनवा देंगे। इसके बावजूद वह पानी नहीं लेने दे रहे हैं। उसमें खुद का सममर्सिबल लगाकर अपना हैंड पंप बता रहे हैं। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सरकारी हैंडपंप से कोई किसी को पानी लेने से नहीं रोक सकता है। अगर किसी ने ऐसा किया है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...