Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकारी नाले को पाटकर रास्ता बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सरकारी नाले को पाटकर रास्ता बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

  • ग्राम पंचायत अधिकारी को देखते ही ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जौनपुर धारा, जलालपुर। विकास खण्ड क्षेत्र के छातीडीह गाव में शनिवार को एक सरकारी नाले को पाटकर रास्ता बनाने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण नाले के पास इकट्ठा हो गये। मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और एक साथ नारा लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों के विरोध प्रर्दशन के बाद मौके पर और कोई भी अधिकारी काफी देर तक नहीं पहुचें तो ग्रामीण वापस चले गये। छातीडीह गांव में एक काफी पुराने नाले को पाटकर रास्ता बनाने को लेकर कुछ दिनों से विवाद  उत्पन्न हुआ है। ग्रामीण नाले पर रास्ते का निर्माण न हो इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं केराकत एसडीएम माज अख्तर खान से भी गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह ही गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल मौर्या आये और उन्होंने बताया कि नाले में पाइप डालकर रास्ता बनाने का प्रस्ताव पास है। कुछ अधिकारी गांव में आने वाले हैं और नाले पर रास्ते का निर्माण होगा। यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते भारी संख्या में नाले के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि दो घर के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नाला पाटकर रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है और नाले के अन्दर जो पाइप डालने की बात कही जा रही है वह पाइप बहुत ही पतली है। बरसात के दिनों में उक्त पाइप से पानी की निकासी नहीं हो सकती है और पूरा गांव डूब जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने बताया कि छातीडीह गांव के अलावा मठिया, सरैया, पराऊगंज सहित अन्य गांव से बरसात का पानी इस नाले से होते हुऐ करीब 5 किलोमीटर दूर खर्गसेनपुर नहर में जाता है। नाली में पतली पाइप डालकर रास्ता बनाने से बरसात के दिनों पानी नहीं निकल पाएगा और किसानों का पूरा खेत बर्बाद हो जाएगा। इस संबंध में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी रामदरस यादव ने बताया कि नाले को पाटकर कोई रास्ता का निर्माण नहीं होगा नाले की जगह नाला ही रहेगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से लालती देवी, अखिलेश सरोज, झूले लाल मुसहर, मुन्नीलाल सरोज, दयाराम सरोज, सुरेंद्र यादव, संजय यादव, श्याम बहादुर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...