Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया द्वारा झंडारोहण किया गया। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तहसीलदार मूसाराम, नायब तहसीलदार गण, राजस्व निरीक्षकगण, प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय खंड मंत्री लालचंद श्रीवास्तव, परमानंद मिश्र, संग्रह अमीन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन कस्बा लेखपाल परमानंद मिश्र ने किया। निबंधन कार्यालय में उपनिबंधक नवनिता सिंह, खण्ड विकास कार्यालय पर बीडीओ सचिन भारतीय, एडीओ पंचायत राम निहोर, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष संजय जायवाल, अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर ने झण्डारोहण किया। होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर में मुख्य अतिथि डॉ. तेज बहादुर यादव ने झंडा रोहण किया। कमला हास्पिटल मीरपुर तिराहे पर एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ अतर सिंह, डायरेक्टर डा. आरबी चौहान की उपस्थिति में झण्डा रोहण हुआ।

Share Now...