Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरसम्मान समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थी

सम्मान समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थी

  • बच्चों ने नृत्य- संगीत व भावपूर्ण गीत से मन मोहा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के स्टेशन रोड पर स्थित देवा साइंस क्लासेस शिक्षण संस्थान की तरफ से विदाई व पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक सत्यदेव सिंह व डायरेक्टर अश्वनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के बच्चों नए गीत संगीत व नित्य पेश कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। छात्रा सौम्या पाण्डेय, श्वेता सिंह व प्राची पांडेय, द्वारा विदाई गीत सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। बूम फायर डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह ने कहा कि शिक्षा ही देश की पहचान है। उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान बनाने के लिए बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि जीव विज्ञान प्रवक्ता जेडी वर्मा ने जीवन में सफल होने के लिए बच्चों को टिप्स दिया।विशिष्ट अतिथि अपराध निरोधक थाना कमेटी के अध्यक्ष विक्की कुमार गुप्ता ने कहा कि सफल होने के लिए धैर्य, जिज्ञासा व अनुशासन जरूरी है।उन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मंगल कामना की।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में कामिनी चौहान आंचल पांडे अल्का मौर्या, महजबी, रोशनी पटेल, लक्ष्मी ऊमरवैश्य, जीनत, लकी, प्राची पांडेय, श्वेता सिंह, प्रज्ञा तिवारी आंचल सौम्या श्रीवास्तव, अंशु पांडे व मानसी आदि को अतिथियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबन्धक सत्यदेव सिंह व डायरेक्टर वीर बहादुर विश्वकर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्की कुमार गुप्ता तथा संचालन डायरेक्टर अश्वनी सिंह ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, संजय कुमार, सूरज कुमार, प्रशांत सिंह, जेडी वर्मा, अश्वनी सिंह, सोमू सिंह व वीरु विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...