जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील सदर के प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। सदर निवासी नन्हकू ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उन्होंने अपने भाई का जमीन क्रय किया था तथा रजिस्ट्री हो जाने के पश्चात् भी अभी भी खतौनी में उनका भाई का नाम ही अंकित है जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी गम्भीता से समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को संयुक्त रुप से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के समक्ष राजस्व विभाग, भूमि विवाद, पथरगड्डी, पेंशन आदि से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर जितने भी पुराने वाद है उसका निस्तारण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम सब मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि कही पर भी महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानिया अथवा उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष 54 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, मौके पर 07शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वि./रा.रामअक्षयबर चैहान की अध्यक्षता में तहसील केराकत में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
― Advertisement ―
छितौना गांव में आयोजित हुई सम्मान समारोह
कबड्डी खिलाड़ी उदित यादव को किया गया सम्मानितजौनपुर। केराकत क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान ममता...
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जन समस्याएं
