- 69 प्रार्थना पत्र में 12 का निस्तारण
जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें फारियादियों ने 69 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें मौके पर मात्र 12 का निस्तारण किया गया। शेष सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सरोज समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व सभी विभागों के अधिकारी राजस्वकर्मी मौजूद रहे।



