- डायट प्राचार्य को सोपा ज्ञापन निराकरण करने की मांग
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संबंधित कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया और समस्याओं को निराकरण करने की मांग की, 18सूत्रीय ज्ञापन डायट प्राचार्य को सौपा। बता दें कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जनपदीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने परिसर में 18सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। कर्मचारी नेताओं की मांग की थी की शिक्षा विभाग(माध्यमिक एवं बेसिक) शिक्षा विभाग में कार्यरत समूह ग संवंर्गीय सहायकों की लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं को निराकरण न किए जाने कर्मचारियों में आक्रोश है। इसका निराकरण करना अति आवश्यक है। मामले को लेकर यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव के आह्वान पर धरना दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, आगे समस्याओं के निराकरण के लिए अगर कार्रवाई नहीं होगी तो सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में 18सूत्रीय ज्ञापन डायट के प्राचार्य विनोद राय को सौपा गया। इसके अलावा प्रदेश के सभी उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा जा चुका है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रणजीत चौधरी, दुर्गा शंकर राय, हेमंत प्रजापति, विकास दीक्षित, नवजोत मौर्य, राजेश यादव, अखिलेश यादव, विवेक श्रीवास्तव, अनिल पाल, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।



