Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसमर्थ पोर्टल पर सकारात्मक सुझाव भेजकर अभियान में करें सक्रिय भागीदारी :...

समर्थ पोर्टल पर सकारात्मक सुझाव भेजकर अभियान में करें सक्रिय भागीदारी : जिलाधिकारी

जौनपुर। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047Ó अभियान चलाकर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाएगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना है। दिये गये सुझाव में तीन सुझावों को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जाएगा। वर्तमान में समर्थ पोर्टल पर सर्वाधिक सुझाव देने में जनपद प्रदेश में शीर्ष स्थान पर है। जिसपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक सकारात्मक सुझाव दें जिससे हमारा जनपद पूरे प्रदेश में शीर्ष पर बना रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे तथा विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना में भागीदार बने। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को सकारात्मक सुझाव देने की अपील की है। जिससे विकसित भारत की संकल्पना को आकार देने में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों के विचार को सम्मिलित किया जा सके। यह अभियान किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, इसमें विद्यार्थी, शिक्षक, किसान, व्यापारी, उद्यमी, श्रमिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, मीडिया और आम नागरिक सभी अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। उद्देश्य यह है कि प्रत्येक परिवार से कम से कम एक फीडबैक अवश्य प्राप्त हो, ताकि राज्य का विजन व्यापक हो सके। क्यूआर कोड और पोर्टल के जरिए यह प्रक्रिया इतनी सरल बनाई गई है कि छात्र, किसान, गृहिणी या व्यापारी हर कोई अपने विचार तुरंत दर्ज करा सकता है।

Share Now...