जौनपुर। चित्रगुप्त भगवान सबके हैं सभी जाती धर्म समुदाय के देवता हैं उनका पूजन करने का अधिकार सबको है जौनपुर में चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति में सर्व समाज को जोड़ने की परंपरा एक अच्छी शुरुआत है, जो देशभर में एक मिशाल कायम करेगी। भगवान चित्रगुप्त को धर्महरि के नाम से भी जाना जाता है और कहा हिन्दुओं बटोगे तो कटोगे उक्त विचार सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज पश्चिम से विधायक ने चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित कायस्थ समाज, वैश्य समाज, सर्व समाज, भगवान चित्रगुप्त के भक्तों के सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा। चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि वैश्य समाज भी दीवाली के दिन कलम दवात की पूजा अर्चना करता हैं और रख देता हैं। भगवान चित्रगुप्त पूजन के दिन कलम दवात की पूजा कर फिर शुरुवात करता हैं और आगे कहा कि शोभायात्रा में वैश्य समाज हजारों की संख्या में शामिल होंगे। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैं कायस्थ समाज का अध्यक्ष हुआ हूं जो गलत है। मैं धार्मिक संगठन चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति का अध्यक्ष हुआ हूं और निष्ठापूर्वक कार्य करूंगा। चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार शोभायात्रा 23अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से दोपहर 3बजे निकलेगी जो भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक जाएगी। जिसमें सर्व समाज के लोग हजारों की संख्या मे शामिल होंगे और जौनपुर के सभी कायस्थ संगठन साथ हैं और रहेंगे। मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय श्रीवास्तव डी.एन.ए.वैज्ञानिक ने कहा कि भगवान विष्णु ने भगवान चित्रगुप्त को आशीर्वाद दिया था कि जो भगवान चित्रगुप्त की जो पूजा अर्चना करते है उन्हें बुद्धि, धन, मोक्ष की प्राप्ति होगी। व्यापारी नेता अग्रहरि समाज के नेता रवीन्द्र अग्रहरि ने कहा कि भगवान सबके होते हैं उन्हें किसी जाती विशेष में बांधना उचित नहीं है भगवान की पूजा सब करते है। सम्मलेन में दिनेश अग्रहरि, बजरंग प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, कामता अग्रहरि, विनय सेठ, राजेश किशोर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव, महादेव सेना के मनीष सेठ, विवेक मौर्य, गीतांजलि के अध्यक्ष नीरज शाह, आनंद शंकर श्रीवास्तव, प्रो.डी.एन.शुक्ला, विनय सेठ, विवेक सेठ, संतोष अग्रहरि, दुर्गा पूजा समित के अध्यक्ष मनीष देव, गणेश पूजन महासमिति के अध्यक्ष दीपक जावा, दिनेश अग्रहरि, सुधांश सिंह सहित आदि तमाम लोग लोग मौजूद रहे। सम्मलेन का संचालन संस्थापक अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया।
― Advertisement ―
छितौना गांव में आयोजित हुई सम्मान समारोह
कबड्डी खिलाड़ी उदित यादव को किया गया सम्मानितजौनपुर। केराकत क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान ममता...
सभी जाति धर्म समुदाय के देवता है चित्रगुप्त : सिद्धार्थ नाथ सिंह
