जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने सभासद योगेश यादव हत्याकांड के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया शेष अन्य दो बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गयी मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। बताया जाता है कि विगत 12 दिसम्बर की देर रात बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में एक चाय की दुकान पर चाय पीते समय बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं सभासद योगेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से गुस्साए सभासद के परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 38 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। शव को अपने ही घर के बाहर रख कर धरने पर बैठे थे। बड़ी मान मनौवल के बाद शव का दाह-संस्कार तब हुआ जब पुलिस ने उनकी सभी शर्तो को माना। इस हत्याकांड के दो आरोपी विकास शर्मा पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर तथा शशिकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला पुत्र नन्हे शुक्ला उर्फ अजय प्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम मछलीगाँव थाना बदलापुर को मुखबीर की सूचना पर सरोखनपुर हाईवे पुलिया के नीचे से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
सभासद योगेश यादव हत्याकांड के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Previous article


