Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसबका दायित्व है कि बलिदनियों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन : डीएम

सबका दायित्व है कि बलिदनियों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन : डीएम

जौनपुर। डीएम डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के सन्दर्भ में माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यो के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 02 से 15 तक तीन चरणों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विद्यालय स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता, रक्षाबन्धन, दीवालों पर पेन्टिग और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि बलिदनियों, स्वतं़़त्रता सेनानियों को नमन किया जाए। भारत के नागरिक होने के कारण राष्ट्र और स्वतन्त्रता सेनानियों के लिए समर्पण, सम्मान और सेवदना की भावना होनी चाहिए। आपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत यह कार्यक्रम बेहद खास है। उन्होंने कहा कि सभी अध्ययनरत बच्चों के घरो में तिरंगा लहराया जाएगा। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित कई प्राचार्यो ने देश भक्ति गीत गाया। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...