Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि प्रदेश में सरकार हर काम को लेकर विफल है। जो जनता से वादा किया था उसको पूरा नहीं किया गया। कहाकि शुक्रवार को नगर के एक होटल में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने छापा मारकर संदिग्ध हालात में कई युवक युवतियों को पकड़ा। भाजपा कार्यालय के बगल होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस मजलूमों पर कहर बनकर टूट पड़ती है पर जहां ऐसे अवैध धंधे चलते है वहां कारवाई करने से हिचकिचाती है। यदि वे समय से छापा नहीं मारते तो यहां धड़ल्ले से कार्य जारी रहता। वहीं टीडी कालेज में एक गुरु द्वारा एक शिष्या से इस तरह का कृत्य वीडियो वायरल होने से गुरु शिष्या के रिश्तों को कलंकित करता है। भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था वो विफल होता नजर आ रहा है।भाजपा सरकार के लोकसभा सदस्य व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह द्वारा बेटियों के साथ जो कृत्य का मामला सामने आया है सब कह रहे हैं जांच होगी आखिर कब तक जांच होगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो।

Share Now...