जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के जंगी पीजी कॉलेज असबरनपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व सांसद मछलीशहर तूफानी सरोज द्वारा समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा केराकत, मछलीशहर, पिण्डरा, मड़ियाहूं के समाजवादी पार्टी के नये छ: सौ सक्रिय सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों के प्रति विधायक केराकत ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन नीरज पहलवान ने किया। इस अवसर पर रत्नाकर चौबे, कैलाशनाथ यादव, श्रीराम यादव, योगेंद्र सरोज, पूनम मौर्य, मिन्टू यादव, राजेंद्र यादव, डॉक्टर अवधनाथ पाल पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रधान बृजेश यादव, शिवपूजन, इकबाल अहमद, उमाशंकर पाठक, शिवमूरत सरोज, अरुण कुमार यादव के आलावा सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
सपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



