जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब जौनपुर का 29वाँ स्थापना दिवस नगर के सुतहट्टी चौराहा स्थित एक प्लाजा में मना जहां संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम ईश वंदना हुई।तत्पश्चात संस्थापक सदस्य/पूर्व अध्यक्ष डा.एमपी बरनवाल व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने केक काटकर सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने संस्था के पिछले 28 वर्षों का जिक्र करते हुए संस्था की उपलब्धियों पर चर्चा किया तो पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल ने संस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे,यह शुभकामना दिया। पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्य में सफलता हासिल करें। निवर्तमान अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सभी को अपनी शुभकामना दिया। पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने अस्वस्थतावश वर्चुअल रूप से अपने को कार्यक्रम से जोड़कर सभी को स्थापना दिवस की बधाई दिया। हफ़ीज़ शाह ने सभी पूर्व अध्यक्षगणों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ.गुलाब चंद्र मौर्या, डॉ.हिर्दय मोहन केसरवानी, शिवशंकर साहू, महेन्द्र यादव, विवेकानंद मौर्य, विकास अग्रहरी, चन्द्रेश मौर्य, आकाश साहू, रविन्द्र यादव, प्रितेश गुप्ता, लोकेश जावा, विनीत गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने किया। अन्त में सचिव डॉ.आशुतोष शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
सद्भावना क्लब ने मनाया 29वां स्थापना दिवस

Previous article