Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसदभावना पुल से शास्त्रीपुल तक होगा सौंदर्यीकरण : गिरीशचन्द्र यादव

सदभावना पुल से शास्त्रीपुल तक होगा सौंदर्यीकरण : गिरीशचन्द्र यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के सद्भावना सेतु से शास्त्री सेतु तक पर्यटन की दृष्टि से घाटों के निर्माण व सुंदरीकरण के कार्य के लिए मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों की टीम, निधि डंडोना (रीवर फ्रंट डेवलपमेन्ट एक्सपर्ट) एवं पंकज रावत (सपोर्ट इंजिनियर) के साथ राज्यमंत्री गिरीशचन्द यादव के साथ सद्भावना सेतु से शास्त्री सेतु तक स्थलीय निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने सबंधित अधिकारियों से घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए, और कहा कि अतिशीघ्र ही घाटों के सौंदर्यीकरण के कार्य की स्वीकृति मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, यूपीपीसीएम के अभियंता अजय, श्याममोहन अग्रवाल, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, सुनील यादव, बसन्त प्रजापति व पियूष सिंह मौजूद रहे।

Share Now...