Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मड़ियाहू-जलालपुर सड़क मार्ग पर पुरेव बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब 9बजे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 42वर्षीय कन्हैयालाल गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कन्हैयालाल भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र के कांतीरामपुर के रहने वाले थे। वह त्रिलोचन महादेव से अपने गांव सुरियावा लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ जीजा सुरेंद्र कुमार भी सवार थे, जो चित्र वैदिक थाना सुरियावां के निवासी हैं। सुरेंद्र कुमार इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत जलालपुर की तरफ भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...