Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में दारोगा घायल

सड़क हादसे में दारोगा घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के खुज्झी हिसामपुर मार्ग पर मढ़ी मोड़ के पास थाने पर तैनात दारोगा बाइक के जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी डोभी लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। थाने पर तैनात दारोगा राम विचार प्रजापति हल्का नंबर दो में ड्यूटी के दौरान मढ़ी गांव में साधन सहकारी समिति पर खाद लेने की ज्यादा भीड़ होने की सूचना पर शांतिपूर्ण तरीके से वितरण कराने के लिए जा रहे थे। खुज्झी हिसामपुर मार्ग पर मढ़ी मोड़ के पास अज्ञात बाइक सवार जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। ग्रामीण थाने पर सूचना देने के साथ सीएचसी डोभी ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

Share Now...