Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में किशोरी घायल, आवागमन बाधित

सड़क हादसे में किशोरी घायल, आवागमन बाधित

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार की दोपहर क्षेत्र के भिवरहा गांव के पास सड़क हादसे में एक किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे स्थानीय सीएचसी भेजवाया जहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सुल्तानपुर जिले के करौदी थाना क्षेत्र के रामपुर दुबायल निवासी सियाराम की 20 वर्षीया बेटी शिवानी अपने छोटे भाई के साथ बुधवार दोपहर लखनऊ बलिया राजमार्ग पार कर रही थी। उसी समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गयी, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर जुटे लोगों ने उसे आनन फानन में स्थानीय सीएचसी भेजवाया जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में उसका बायां पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उधर घटना के बाद लोगों ने एक बार आवागमन कुछ समय के लिए बाधित कर दिया, लेकिन प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद आवागमन बहाल हो सका।

Share Now...