Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसड़क सुरक्षा माह के समापन पर राह-वीरों को किया सम्मानित

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर राह-वीरों को किया सम्मानित

जौनपुर। सड़क सुरक्षा माह-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन 01 से 31 जनवरी 2026 तक किया गया। सड़क सुरक्षा माह-2026 के समापन समारोह के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। सहायक प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार के द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, एन0सी0सी0 के बच्चों, पुलिस के जवानों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। सड़क सुरक्षा के दौरान घायल व्यक्तियों को मदद पहँुचाने वाले 03राह-वीरों मो. राशिद, अनिल कुमार, घनश्याम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त के साथ माध्यमिक एवं महाविद्यालय के जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोंगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनक कुमार इंटर कालेज, टी.डी.पी.जी.कालेज के एनसीसी केडेटस, हरिहर इण्टर नेशनल स्कूल, गुलाबी देवी इण्टर कालेज के बच्चों को यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने पर उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी और कहा गया कि सभी बच्चे सड़क सुरक्षा के नियमों को मन में आत्म सात कर ले और उसके पालन करने के लिए अपने प्रत्येक दिन के कार्य का हिस्सा बना लें। वाहन चलाने के दौरान स्पीड पर नियंत्रण रखें। शराब पीकर वाहन न चलाए। उन्होंने कहा कि जो जीवन मिला है यह अनमोल है। इस तरह की दुर्घटना में मृत्यु होना पीड़ादायक होती है। यदि कोई घायल मिलता है तो उसे बिना डरे नजदीकी अस्पताल ले जाए, ऐसे लोगो को सम्मानित करने का प्राविधान भी है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जनपद में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आमजन, छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 से 31 जनवरी तक के मध्य जनपद में विभिन्न कार्यक्रम चलाये गये। जिसमें 15स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित 06कार्यशाला, बस/ट्रक/रिक्शा चालकों को जागरूक किया जाना, हेलमेट, सीटबेल्ट, नशे की हालत में वाहन न चलाया जाना, कोहरे में वाहन चलाने हेतु बचाव हेतु जागरूक किया गया। राह-वीर एवं कैशलेश योजना का प्रचार-प्रसार एंव जनपद के विभिन्न मार्गो पर कुल 250 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेफ्लेक्टर लगाये गये। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर सी.ओ. ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, अधिशासी अभियन्ता प्रा.ख.लो.नि.वि.राजेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, सी.ओ.सदर देवेश सिंह, आर.आई.पुलिस लाइन दीन दयाल दीक्षित, चिकित्साधिकारी अरूण यादव, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) जौनपुर अशोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, एन.आई.सी. से सलीम, एन.सी.सी. 98 यू.पी.बटालियान से सूबेदार एवं मेजर कृष्णपाल सिंह, एन.सी.सी.96 यू.पी.बटालियन से कुंवर विभूति व विक्रम सिंह तथा गुलाबी देवी बालिका इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य उदय राज सिंह के साथ यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share Now...