खेतासराय।विकासखण्ड शाहगंज (सोंधी) की एक ग्रामसभा में तैनात सफाई कर्मी स्व. तेजबहादुर की हाल ही में सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। दिवंगत कर्मी की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे कठिन समय में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जौनपुर की ब्लॉक शाखा शाहगंज ने पहल करते हुए सहयोग राशि प्रदान की। शाहगंज ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों, एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से कुल 1,00,500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि एकत्र की गई, जिसे मृतक के पिता व बच्चों को सौंपा गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, एडीओ पंचायत संजय यादव, जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, जिला महामंत्री शिवकुमार यादव, कोषाध्यक्ष हीरालाल भारती, जिला उपमंत्री समरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष संघप्रिय बौद्ध व रामसमुझ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र प्रताप, ब्लॉक मंत्री जयप्रकाश बिंद, संगठन मंत्री अरुण शुक्ला तथा कर्मचारीगण रवि राव, संजय यादव, कनवर लाल, शांतिभूषण यादव, विजय कुमार, फूलचंद, विनोद कुमार, रऊफ, पिंटू बिन्द, सतेन्द्र कुमार, लाल चन्द्र, विजय कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे। अंत में प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने स्व. तेजबहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सब इस दु:ख की घड़ी में उनके साथ है और उनके परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सड़क दुर्घटना में मृत सफाई कर्मचारी के परिजनों को प्रदान की गई सहयोग राशि

Previous article


