जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सरायमोहिदीनपुर के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सरपतहा थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव निवासी 47वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र रामदवर बाइक से अपनी पत्नी 42वर्षीय मालती देवी के साथ शाहगंज की तरफ आ रहें थे कि सराय मोहीउद्दीनपुर के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उक्त घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
सड़क दुघर्टना में दम्पति घायल

Previous article
Next article


