जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मनवल गांव में बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अखिलेश पुत्र रामदीन मनवल गांव में राजगीर का काम कर रहे थे। किसी काम से सड़क पार कर रहे थे कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर मौके से हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
सड़क दुघर्टना में एक घायल

Previous article
Next article


