Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे की करंट से झुलसकर मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरगावां में शनिवार की शाम एक बड़े काश्तकार के खेत में धान की रोपाई करते समय करंट...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना पत्नी और बेटे की मौत, पति की हालत गम्भीर, विधायक...

सड़क दुघर्टना पत्नी और बेटे की मौत, पति की हालत गम्भीर, विधायक ने की मदद

जौनपुर धारा,खुटहन। सड़क दुघर्टना में पत्नी और इकलौते मासूम पुत्र की मौत के बाद पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोग उपचार के पैसे को लेकर दर दर भटक रहे थे। मामले की जानकारी होते ही विधायक रमेश सिंह पीडित के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। उपचारके लिए अपनी निधि से उन्होंने ढाई लाख रूपए अस्पताल में भेज दिया है। सधनपुर गांव निवासी 31 वर्षीय सुनील प्रजापति गत 13 मई की सुबह बाइक से पत्नी रोली, 3 वर्षीय पुत्र कार्तिक व छह वर्षीय पुत्री काव्या को लिवाकर बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

शाहगंज क्षेत्र के निजमापुर बाजार के पास ट्रक की चपेट में आकर सुनील, उसकी पत्नी और पुत्री जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इकलौते पुत्र कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मासूम की मौत के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाये थे कि माता रौली प्रजापति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं पुत्री काव्या की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

Share Now...