Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशजौनपुर। डॉ.दिनेश चन्द्र ने 18मार्च को आयोजित बैठक में किसानों के हित में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...
Homeअपना जौनपुरसड़क किनारे किशोर का शव मिलने से सनसनी

सड़क किनारे किशोर का शव मिलने से सनसनी

  • हत्या की आशंका पर हंगामा, पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अलापुर गांव स्थित बामी-बंधवा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस भी तैनात रही। जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी 17 वर्षीय सौरभ यादव बुधवार शाम अपने परिचित अभिषेक नामक युवक के साथ रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि अभिषेक उसे अपने साथ अलापुर की ओर ले गया था। गुरुवार सुबह तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में जानकारी मिली कि सौरभ का शव बामी-अलापुर मार्ग के किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सौरभ के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। उनके अनुसार, मृतक के गले, सिर और सीने पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और महिलाओं ने जौनपुर-रायबरेली नेशनल हाईवे पर शव वाहन के सामने लेटकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया।  पुलिस ने संदिग्ध युवक अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, मामला हत्या या सड़क दुर्घटना—दोनों एंगल से जांच के दायरे में है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Share Now...