जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिकंदरा में सोमवार मंगलवार की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में बताते चलें कि उक्त गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह का अपनी पत्नी रीता सिंह से विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। जिस बात से नाराज पत्नी अपने मायके रह रही थी वीरेंद्र प्रताप अपने भाई व भतीजों के साथ रह रहा था और अपने हिस्से की सारी जमीन भतीजो के नाम वरासत भी कर दिया था। इसी बीच रीता सिंह ने अपने पति हरेंद्र प्रताप सिंह से कहा कि भतीजो के नाम से वरासत की जमीन कटवा कर मेरे नाम कर दीजिए तो मैं आपके साथ आकर रहने लगूंगी और मुकदमा भी वापस कर लूंगी। तो वीरेंद्र प्रसाद ने अपनी पत्नी की बात को मानकर कहा कि मैं 15मई को आ रहा हूं और तुमको लिवा कर अपने घर आ जाऊंगा। इसके बाद तुम्हारे नाम से जमीन वरासत कर दूंगा। ईसी बीच सोमवार और मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मेरे पति की मौत हो गई। उक्त बातों से यह स्पष्ट है कि मेरे पति की मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है। पूछने पर पत्नी ने बताया कि शायद उक्त लोगों को इस बात की जानकारी हो गई थी इसलिए पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। ताकि जमीन मेरे नाम न होने पाए फिर हाल इस संबंध में पूछने पर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की छानबीन की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा, तो हत्यारे बक्से नहीं जाएंगे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Previous article


