Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला ऑटो चालक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला ऑटो चालक का शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लीलहा चोरसंड गांव में शनिवार दोपहर बाद एक ऑटो चालक का फांसी के फंदे से उसके ही घर के एक कमरे में लटकता हुआ शव मिला। घटना को लेकर पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच में उलझ गई है। लीलहा चोरसंड गांव निवासी राज बहादुर यादव ऑटो रिक्शा चलाता था। स्वजनों के अनुसार वह शनिवार को रिक्शा चलाने नहीं गया था तथा अपने ही कमरे में था। दोपहर बाद किसी स्वजन की नजर खिड़की से पड़ी तो छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे राजबहादुर का शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु •ोजवाया। इस संबंध में पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज रामजी सैनी ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु •ोजा गया है। स्वजनों ने अ•ाी कोई तहरीर नहीं दी है और न ही किसी घर के सदस्य से कहासुनी की बात ही पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Share Now...