Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में गौशाला के पास मिला सुपरवाइजर का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में गौशाला के पास मिला सुपरवाइजर का शव

  • घटनास्थल पर खून से लथपथ एक लोहे की रॉड और डंडा बरामद
  • मृतक का मोबाइल, सोने की चेन व पर्स भी गायब
  • परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर गौशाला के पास सोमवार को देर रात 54 वर्षीय एक प्लाईवुड फैक्ट्री के सुपर वाइजर का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। उसके सिर में गंभीर चोट एवं दोनों पैर फैक्चर थे। मंगलवार को सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रुप से देवरिया जिला भेड़ी, बकरुवा क्षेत्र के निवासी लाल मोहन पुत्र स्व. बेचन जलालपुर के मकरा त्रिलोचन मे स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में बतौर मैनेजर कार्य करते थे। सोमवार की रात करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि लालमोहन लहंगपुर गौशाला के पास सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े हुए है। परिजन तत्काल उन्हें लेकर हॉस्पिटल गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर पर आये और सुबह पुलिस को सूचित किया। पुलिस घर पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना घर से करीब 400 मीटर दूर पर हुई है। घटनास्थल से खून से लथपथ लोहे की रॉड और एक ठंडा बरामद हुआ है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि लालमोहन को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। लाल मोहन के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसके दोनों पैर भी पूरी तरह से टूटे हुए थे। मृतक की पुत्रवधू पूजा ने बताया कि रोज की तरह वह सुबह करीब 7 बजे अपनी बाईक से फैक्ट्री ड्यूटी पर जाते थे और करीब 8 बजे रात को वह वापस आते थे। स्वजनों के मुताबिक मृतक की मोबाईल, सोने की चेन, पर्स आदि गायब है जिससे लूट की भी आशंका जताई जा रही है। स्वजनों के मुताबिक यहां गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। लालमोहन कई वर्षों से गौशाला के पास अपना आवास बनवाकर पत्नी सावित्री पुत्र संदीप और वधू पूजा के साथ रहते थे। हालांकि पुलिस एक्सीडेंट की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Share Now...