Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशजौनपुर। डॉ.दिनेश चन्द्र ने 18मार्च को आयोजित बैठक में किसानों के हित में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...
Homeअपना जौनपुरसंघर्ष से ही सफलता का मार्ग होता है प्रशस्त : प्रो.समर बहादुर

संघर्ष से ही सफलता का मार्ग होता है प्रशस्त : प्रो.समर बहादुर

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम प्रेरणादायक उद्बोधनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ज्ञानवर्धक सत्रों के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अब्दुल कादिर खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. समर बहादुर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. विजय कुमार सिंह एवं उद्देश्य सिंह ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। संचालन अहमद अब्बास खान द्वारा किया गया। अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। प्रथम सत्र में युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और एनएसएस युवाओं में सेवा व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। मुख्य अतिथि प्रो. समर बहादुर सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि संघर्ष, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कुमार सिंह ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व पर बल दिया, वहीं उद्देश्य सिंह ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। द्वितीय सत्र मनोविज्ञान एवं कौशल विकास पर केंद्रित रहा, जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, अनु त्यागी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर आकांक्षा सिंह ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। वक्ताओं ने मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में डॉ.जीवन यादव, आर.पी. सिंह, डॉ.ममता सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ.नीलेश सिंह, डॉ.विवेक विक्रम सिंह, डॉ.अमित जायसवाल, डॉ.अरविंद यादव, डॉ.प्रज्वलित यादव, प्रवीण यादव, डॉ.आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ.अंकिता श्रीवास्तव, उमर खान एवं तकरीम फातिमा सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस प्रकार एनएसएस विशेष शिविर का दूसरा दिन युवाओं में प्रेरणा, जागरूकता, मनोवैज्ञानिक समझ एवं कौशल विकास के संदेशों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share Now...