मुंगराबादशाहपुर। नगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के पहले श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथाव्यास प्रज्ञा के सानिध्य में विधि विधान से वेदी पूजन किया गया।
कलश यात्रा में शामिल पितांबरधारी 108महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान श्रीकृष्ण का नाम संकीर्तन करते चल रही थीं। रथ पर सुश्री प्रज्ञा जी विराजमान रहे। रथ के आगे श्रद्धालुजन गाजे बाजे संग भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के मौके पर हरे राम हरे कृष्ण के संकीर्तन से समूचा नगर गुंजायमान हो गया था। यजमान राजकुमार कसौधन श्रीमद्भागवत ग्रंथ तथा मालती देवी ने श्रीठाकुर जी की पालकी लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा पर नगर की महिलाएं अपने घरों से पुष्प वर्षा कर रही थी। कलश यात्रा स्टेशन रोड हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कथा स्थल स्टेशन रोड साहबगंज पहुंचकर समाप्त हुई।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर संकीर्तन किया और नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर के लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए। इस मौके पर गणेश कसौधन, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, राहुल कसौधन मंटू, इंजी उमाशंकर गुप्ता, सुजीत मोदनवाल, अनूप केशरी, भोला कसौधन, राजकुमार जायसवाल, संदीप केसरी, रंजीत गुप्ता, संजय कसौधन, शिवकुमार कसौधन, विवेक कुमार, रोहन पाण्डेय, मनोज, रवि, अंकुर जायसवाल, अनिल साहू, पिंटू चौरसिया व सभासद सूर्यलाल जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।



